Monday, 22 January 2024

Parakram Diwas 2024: कब और क्यों मनाया जाता है पराक्रम दिवस, जानें क्या है सुभाष चंद्र बोस से इसका नाता

 Parakram Diwas 2024: हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस मनाया जाता है। लेकिन, इसे सेलिब्रेट किए जाने के पीछे क्या इतिहास है और कैसे यह स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा है, आइए जानते हैं


Parakram Diwas 2024: भारत का इतिहास पराक्रमी सेना के वीर जवानों की कहानी से भरा रहा है। भारत का पराक्रम देख पूरी दुनिया सहम जाती है। ऐसे में सेना के सम्मान को बढ़ाने के लिए हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस मनाया जाता है। पराक्रम दिवस को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म जयंत के रूप में मनाया जाता है। हालांकि पहले उनके जन्म दिवस के मौके पर किसी तरह का आयोजन नहीं किया जाता था लेकिन भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2021 में इस दिन को खास बनाने का ऐलान करते हुए हर साल पराक्रम दिवस मनाने की घोषणा की।

क्यों मनाया जाता है पराक्रम दिवस ( Why Parakram Diwas Is Celebrated)

why we celebrate parakram diwas

पराक्रम दिवस मनाकर पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करता है और उनके योगदानों को याद करता है। सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी के जंग में उनका ओजस्वी नारा ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादू दूंगा’ ने पूरे देश में हर भारतीय के खून में उबाल ला दिया था और आजादी की जंग में एक नई जान फूंक दी थी। भारत माता के इसी वीर सपूत के जन्म दिवस को याद करते हुए हम पराक्रम दिवस मनाते हैं। इस दिन स्कूल कॉलेज में नेताजी को लेकर नाटक का भी आयोजन किया जाता है। वहीं बच्चों को नेताजी के जीवन और उनके स्पीच के बारे में जानकारी दी जाती है। जिसकी मदद से वह अपने भविष्य की राह आसान बनाते हैं।

युवाओं के आदर्श हैं सुभाष चंद्र बोस

Importance of prakram diwas  in hindi

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपना पूरा जीवन भारत की आजादी के लिए समर्पित कर दिया था। उनका जीव भारत के युवाओं के लिए एक आदर्श की तरह है। उन्होंने आजादी की जंग में शामिल होने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा को छोड़ दिया था और इंग्लैंड से भारत वापस लौट आए थे। भारत में स्वतंत्रता आदोलन की लड़ाई को तेज करने के लिए उन्होंने आजाद हिंद सरकार, आजाद हिंद फौज और आजाद हिंद बैंक का बनाया था। उन्हें इसमें कई देशों का साथ भी मिला था। आजादी के जंग में उनकी इसी जज्बे को याद करते हुए हर साल पराक्रम दिवस देश में मनाया जाता है। 

Source: https://www.herzindagi.com/hindi/society-culture/why-is-parakram-diwas-2024-celebrated-on-23-january-related-to-subhash-chandra-bose-article-263669


No comments:

Post a Comment

Featured post

Virtual Library 15th October 2025 on the 94th Birth Anniversary of Bharat Ratna Dr. A.P.J. Abdul Kalam

  * PM SHRI KV BSF Chakur * on the Launch of the * Virtual Library 15th October 2025 * ( * On the 94th Birth Anniversary of Bharat Ratna Dr....