Tuesday, 13 September 2022

के. वि. दक्षिण कमान पुस्तकालय में हिन्दी पखवाड़ा अन्तर्गत "हिन्दी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन 02 से 06 सितंबर, 2022

 

हिन्दी पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित पुस्तकालय प्रदर्शनी 2022

के. वि. दक्षिण कमान पुस्तकालय में हिन्दी पखवाड़ा अन्तर्गत "हिन्दी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन 02 से 06 सितंबर, 2022, समय : सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक किया है। पुस्तक प्रदर्शनी में कई प्रकाशकों और लेखकों पुस्तकें, विभिन्न विषयों पर आधारित, ज्ञानवर्धक, ऐतिहासिक आदि पुस्तकें हिंदी में लिखी गई पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई है। बच्चों से पुस्तकों के बारे में संवाद कर बच्चों को भविष्य के लिए पुस्तकों के चयन संबंधी सुझाव दिए। इस प्रकार के पुस्तक मेले लगने से बच्चे, पठन-पाठन में रुचि रखने वालेको ऐसे आयोजन से लाभ मिलेगा। साथ ही बच्चों को विभिन्न रुचिकर पुस्तकें पठन-पाठन के लिए उपलब्ध कराई गई। विभिन्न विषयों की पुस्तकें हिंदी में लिखी गई पुस्तकें के. वि. दक्षिण कमान पुस्तकालय में उपलब्ध हैं।
के. वि. दक्षिण कमान पुस्तकालयद्वारा आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ज्ञान का प्रसार, संस्कृति की श्रीवृद्धि, ऐतिहासिक चेतना, व्यक्तिगत व सामूहिक बौद्धिक जागृति, मानवीय संवेदनाओं का सकारात्मक निर्माण, समाज के प्रत्येक वर्ग और उनमें भी विशेषकर छात्रों में पठन-पाठन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
पुस्तकें जीवन-जगत से जुड़ने का मूर्त माध्यम हैं। पुस्तकें ही मनुष्य को कल्याणकारी, ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ जैसे विश्वव्यापी ज्ञान से अवगत कराती हैं। पुस्तकें ही एक भाषा को दूसरी भाषा से, एक देश को अन्य कई देशों से जोड़ने का कार्य करती हैं। पुस्तक प्रदर्शनी जैसे सामाजिक-सांस्कृतिक-शैक्षणिक कार्यक्रम के आयोजन से समय-समय पर होने से पाठक का पुस्तकों से अटूट सम्बन्ध बनाता हैं।


























































No comments:

Post a Comment

Featured post

CBSE SAMPLE PAPERS 2026-27

  CBSE SAMPLE PAPERS 2026-27 CBSE SMPLE PAPERS CLASS XTH CBSE SAMPLE PAPERS CLASS XIITH