Sunday, 13 September 2020

Hindi Diwas 2020: आज है हिंदी दिवस, जानें हिंदी से जुड़ी ये बातें

 hindi diwas

हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।  14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था।  इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हिंदी भारत की 22 भाषाओं में से एक है। अधिकतर भारतीय हिंदी को बोलते और समझते हैं। उत्तर भारत के राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में हिंदी बोली और समझी जाती है।

हिंदी दिवस पर हिंदी के प्रसारऔर प्रचार के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन स्कूल, कॉलेजों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। 14 सितंबर 1953 को पहली बार देश में हिंदी दिवस मनाया गया था। हिंदी केवल हमारी मातृभाषा या राष्ट्रभाषा ही नहीं अपितु यह राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। भाषा के बिना कोई भी अपनी बात को, अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त नहीं कर पाता। भाषा के जरिए ही विभिन्न प्रकार की संस्कृति को जाना जा सकता है। उसमें हिंदी भाषा बहुत महत्वपूर्ण है। हिंदी में आप सहजता से अपनी बात समझा सकते हैं।

आइए जानते हैं हिंदी से जुड़े ये तथ्य: 

अंग्रेजी ने भी कई शब्द हिंदी से लिए हैं। इनमें अवतार, बंग्लो, जंगल, खाकी, कर्म, लूट, मंत्र, निर्वाण, शैंपू, ठग, योग, गुरु आदि।  

देश में सबसे पहले बिहार ने हिंदी को कार्यालय की भाषा बनाया।

1805 में प्रकाशित  श्रीकृष्ण पर आधारित किताब प्रेम सागर को हिन्दी में लिखी गई पहली किताब माना जाता है। इसे लल्लू लाल ने लिखा था

हिंदी भाषा मॉरिशस, फिजी, सुरीनाम, त्रिनिदाद और टोबेगो में भी बोली जाती है।

हिंदी वैसी सात भाषाओं में से एक है जिसका उपयोग वेब एड्रेस बनाने में किया जा सकता है।

हिंदी को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 1975 से ‘विश्र्व हिंदी सम्मेलन’ का आयोजन शुरू किया गया।

लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली 


No comments:

Post a Comment

Featured post

CBSE SAMPLE PAPERS 2026-27

  CBSE SAMPLE PAPERS 2026-27 CBSE SMPLE PAPERS CLASS XTH CBSE SAMPLE PAPERS CLASS XIITH